spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

– सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

मुंबई :- महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और कर्मचारी गेट के पास जमा हो गए। पुलिस पूरे परिसर की जांच कर रही है और धमकी वाले ईमेल की भी जांच की जा रही है। फिलहाल विधान भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

महाराष्ट्र विधानसभा का इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। इसी वजह से कई मंत्री और विधायक भी परिसर में मौजूद थे। एहतियात के तौर पर कर्मचारियों और अधिकारियों को इमारत से बाहर निकाला गया है।

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इंडिगो गुरुवार को मिडिल ईस्ट के 9 शहरों के लिए उड़ानें चला रही है। एयरलाइन ने बताया कि यूरोप के कुछ रूट्स पर भी चुनिंदा फ्लाइट संचालित की जा रही हैं। इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। एयरलाइन के मुताबिक क्षेत्र की स्थिति के कारण फ्लाइट का समय कम नोटिस पर बदल सकता है। जिन यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है, उनसे संपर्क कर दूसरी फ्लाइट में सीट देने की कोशिश की जा रही है। इस बीच पश्चिम एशिया से भारतीयों की वापसी भी जारी है। लेबनान से 177 भारतीयों को चार्टर्ड फ्लाइट से नई दिल्ली लाया गया। वहीं कतर से 500 से ज्यादा भारतीय कतर एयरवेज की उड़ानों से नई दिल्ली और मुंबई पहुंचे।

Popular Articles