spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ब्राह्मण सखी मंच का सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नागपूर :- ब्राह्मण सखी मंच द्वारा 16 अगस्त को सावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 से 200 महिलाओं एवं सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में सावन की हरियाली, खुशियों और आपसी स्नेह की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत से ही माहौल उल्लास से भर गया। सावन के पारंपरिक एवं मधुर गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी सखियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। सावन के गीत, नृत्य, झूला और मनोरंजक गेम्स कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे। झूले के साथ सावन के गीतों ने सभी को पुराने दिनों और सावन की खूबसूरत परंपराओं की याद दिला दी।

विभिन्न मनोरंजक खेलों में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कहीं हँसी-ठिठोली थी, कहीं गीत-संगीत की धुन और कहीं नृत्य की मस्ती—पूरा वातावरण आनंद और अपनत्व से सराबोर रहा। सखियों ने एक-दूसरे के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं और इन खूबसूरत पलों को यादगार बनाया।

ब्राह्मण सखी मंच का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ना, हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखना और आपसी प्रेम व सौहार्द को बढ़ावा देना भी है। सावन उत्सव के माध्यम से सभी को रोजमर्रा की व्यस्तताओं से अलग कुछ खुशनुमा पल साथ बिताने और नए रिश्ते बनाने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडल की सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सखियों का विशेष सहयोग रहा। सभी की सहभागिता और उत्साह ने इस आयोजन को बेहद सुंदर एवं यादगार बना दिया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.