spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बुलंद हुआ बाबा ताजुद्दीन का परचम, अकीदत के रंग में रंगा ताजबाग

– 104 वें सालाना उर्स की रूहानी शुरुआत, उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब

नागपुर :- सूफी संत हज़रत बाबा सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104वें सालाना उर्स का आगाज़ बुधवार को ताजबाग दरगाह में अकीदत और रूहानियत के अद्भुत संगम के साथ हुआ. परचम कुशाई की रस्म के दौरान ताजबाग का पूरा परिसर “अली के लाल ताजुद्दीन, ताजुल औलिया तुम हो… कि हम जैसे गरीबों-बेकसों का आसरा तुम हो बाबा ताजुद्दीन…” की सदाओं से गूंज उठा. हजारों अकीदतमंदों ने बाबा के परचम को चूमकर अपनी श्रद्धा और मोहब्बत का इज़हार किया तथा मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगीं. परचम के बुलंद होते ही सालाना उर्स की रूहानी फिज़ा पूरे ताजबाग पर छा गई, जहां देशभर से आए जायरीन की मौजूदगी ने इस ऐतिहासिक आयोजन को अकीदत के मरकज में तब्दील कर दिया.

हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के तत्वधान में ताजबाग में बाबा ताजुद्दीन का सालाना उर्स मनाया जा रहा है. सालाना उर्स १९ जुलाई तक जारी रहेगा.इसके लिए हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की ओर से ताजबाग में चहुओर सजावट की गई है. दरगाह को लाइटिंग से सजाया गया है. ताजबाग परिसर में भव्य शामियाने बनाये गए है. स्थानीय प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए आवश्यक सुविधाएं की गई है.

मंगलवार को सुबह सर्वप्रथम हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट कार्यालय में शमा महफ़िल का आयोजन हुआ. इसमें कव्वालों ने बाबा ताजुद्दीन को शान में कव्वाली पढ़ी. ताजबाग ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान सचिव  ताज अहमद राजा उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र जिचकार ट्रस्टी फ़ारूक  बावला, हाजी इमरान खान ताजी गजेंद्रपाल सिंह लोहिया मुस्तफाभाई टोपीवाला, सज्जादानशीन सैयद बाबा जरबीर ताज़ी, ताजबाग दरगाह खुद्दाम कमेटी के अध्यक्ष सैयद मोबीन ताज़ी की प्रमुख उपस्थिति में दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई. इसके बाद ट्रस्ट कार्यालय से परचम लेकर सभी दरगाह परिसर में पहुचें. बाबा ताजुद्दीन की दरगाह के सज्जादानशीन सय्यद युसूफ इक़बाल ताज़ी की सरपरस्ती, अमीरे शरीयत मुफ़्ती अब्दुल कदीर खान की अध्यक्षता एवं मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैयद आले मुस्तफा में कादरी मुसावी (हैदराबाद) की प्रमुख उपस्थिति में श्रीमंत पंचम राजे रघुजी भोसले के हाथो परंपरागत परचम कुशाई की जाएगी. परचम के बाद सलातो सलाम पढ़ा गया और पश्चात देश की सलामती के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी गई.

उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित

परचम कुशाई के बाद ताजबाग परिसर में सालाना उर्स का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत ताजबाग शाही मस्जिद के इमाम खुर्शीद आलम द्वारा कुरआन की तिलावत से हुई. इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित धर्मगुरु मौलाना आले सैयद आले मुस्तफा में कादरी मुसावी ने सभी का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में ताजबाग ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान सचिव ताज अहमद राजा उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र जिचकार ट्रस्टी फ़ारूकभाई बावला, हाजी इमरान खान ताजी गजेंद्रपाल सिंह लोहिया मुस्तफाभाई टोपीवाला, अपर पुलिस आयुक्त वसंत के. परदेशी, जोन ४ की पुलिस आयुक्त रश्मिता राव, पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे, मुफ़्ती अब्दुल कदीर खान, सैयद मनपा में विरोधीपक्ष नेता संजय महाकालकर, पार्षद शकील पटेल, नगरसेविका तस्नीम खान, जिला प्रशासन के राजस्व अधिकारी शेख शरीफ उपस्थित थे. मंच संचालन गयासुद्दीन अशरफी ने किया. ट्रस्ट के सचिव ताज अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया.

ताजबाग में गरीब बच्चो को देंगे मुफ्त शिक्षा : प्यारे खान 

उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान ने कहा की इतना बड़ा आयोजन सिर्फ ट्रस्ट की वजह से संभव नहीं हुआ है बल्कि इसमें स्थानीय नागरिकों, प्रशासन सहित विशेष रूप से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सहयोग से आयोजित हो पाया है. उन्होंने कहा की जायरीनों को कोई दिक्कत न हो, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. प्यारे खान ने कहा की ट्रस्ट के काम में स्थानीय लोगो का सपोर्ट है. ट्रस्ट कई सामाजिक उपक्रम चला रही है. इसी दिशा में ट्रस्ट ताजबाग में गरीब बच्चो के लिए सीबीएसई पैटर्न स्कूल शुरू करेगी. उन्होंने कहा की ट्रस्ट द्वारा २२ करोड़ रूपये की लागत से तैयार की जाने वाली इस स्कूल में गरीब बच्चो को मुफ्त शिक्षा मिलेगी. प्यारे खान ने कहा की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सपना हैं की ताजबाग में ४०० बेड का अस्पताल बेन. इसके लिए भी ट्रस्ट प्रयासरत है, और एक छोटा अस्पताल खोलकर ट्रस्ट ने इसकी शुरुवात भी कर दी है. उन्होंने इस दौरान दूसरे चरण में मंजूर हुई निधि से जल्द विकास कार्य शुरू होने की आशा व्यक्त की और भविष्य में ताजबाग के विकास विजन पर जोर दिया.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.