spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कैटरर्स मालिक के घर में हुई चोरी का पर्दाफाश

नागपुर :- यशोधरानगर थाना क्षेत्र में एक कैटरर्स मालिक के घर हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। मकान को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लाखों रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। परिवार संग बाहर गए थे: पुलिस सूत्रों के अनुसार, नितेश सुभाष झाडे (28 वर्ष), निवासी प्रवेशनगर, यशोधरानगर, पेशे से कैटर्स का व्यवसाय करते हैं। वे 14 से 16 दिसंबर के बीच परिवार के साथ हिंगनघाट, वर्धा में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर और दुकान पर ताला लगा होने का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने ताले तोड़ दिए और आलमारी में रखी नकदी व जेवरात चुराए थे। ऐसे खुला राजः गत 16 दिसंबर को नितेश झाड़े को पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर और दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वे नागपुर लौटे, जहां घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में सामने आया कि कैटर्स के ऑर्डर की रकम, मजदूरों की मजदूरी, बचत की नकदी समेत करीब 9.50 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने सहित करीब 10.65 लाख रुपए का माल चोरी हो गया था। यशोधरानगर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया। इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जावेद उर्फ जाबिर दिलदार खान (20 वर्ष), निवासी प्रवेशनगर, समता ग्राउंड मैदान के पास, यशोधरानगर को गिरफ्तार कर पुलिस ने करीब 6.38 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के विभिन्न आभूषणों सहित कुल 7.53 लाख रुपए का चोरी का माल जब्त किया ।

Popular Articles