spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए नागपुर के युवाओं से सहभागिता का आह्वान

– 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीयन का अवसर; जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर होगा चयन

नागपुर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027’ की रूपरेखा घोषित कर दी गई है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देश के युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ की संकल्पना से जोड़ने तथा उनके विचारों को नीति-निर्माण प्रक्रिया में शामिल करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। इस कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा सहभागी हो सकते हैं। युवाओं को ‘माय भारत’ पोर्टल (mybharat.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीयन कर चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन के साथ निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस वर्ष VBYLD में विकसित भारत चैलेंज, कल्चरल ट्रैक, डिजाइन फॉर भारत, हैक फॉर सोशल गुड, यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज और यूथ पार्लियामेंट जैसे विभिन्न ट्रैक शामिल किए गए हैं। इसके अलावा यूथ पार्लियामेंट को VBYLD के साथ एकीकृत किया गया है। ‘विकसित भारत चैलेंज’ के अंतर्गत देश को 10 प्रादेशिक क्लस्टर्स में विभाजित किया गया है। इन क्लस्टर्स के माध्यम से युवाओं को विभिन्न राज्यों की विशेषताओं और आवश्यकताओं के अनुरूप अभिनव समाधान विकसित करने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से जिला, राज्य और राष्ट्रीय, इन तीन स्तरों पर किया जाएगा। इस अभियान में माय भारत के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), खेल क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी एवं खिलाड़ी तथा माय भारत के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में सहभागी होंगे। नागपुर जिले के अधिक से अधिक युवाओं ने इस राष्ट्रीय स्तर के अभियान में सहभागी होकर अपनी प्रतिभा, विचार एवं नवाचार को मंच प्रदान करना चाहिए, ऐसा आह्वान माय भारत, नागपुर के उपनिदेशक सौरभ कुमार निषाद ने किया। इस अवसर पर रमेश अहिरकर भी उपस्थित थे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.