नागपुर :- वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 25 सितंबर को स्व-रचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यालय के कार्मिकों ने अपनी शानदार और भावपूर्ण कविताओं की प्रस्तुति से कार्यक्रम को काव्यमय बना दिया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (मा.सं./अधि. स्था.) एवं राजभाषा प्रमुख राजेश कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में नागपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय तथा वरिष्ठ साहित्यकार एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण डबली उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन में वरिष्ठ प्रबंधक-राजभाषा उदयवीर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (जनसंपर्क) मिलिंद चहांदे, प्रबंधक (मा.सं.) एवं जन सूचना अधिकारी प्रियंका सोनी, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन/राजभाषा) परिधि वर्मा, अनुवादक (राजभाषा) मुक्तेश्वर सोनकुसरे तथा पुस्तकालय सहायक वैष्णवी बोरिकर की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का संचालन अनुवादक (राजभाषा) दीपक सिंह चौहान ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी स्व-रचित कविताओं के माध्यम से विभिन्न विषयों को प्रभावशाली एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।





