– पारिवारिक पेंशन शुरू करने के लिए महिला से मांगी थी रिश्वत..
– विजलेंस टीम ने फील्डिंग लगाकर रंगे हाथ दबोचा..
नागपुर :- मध्य रेलवे की सतर्कता विभाग ने दिनांक 14/10/2025 को नागपुर डीआरएम मध्य रेल्वे कार्यालय के पेंशन विभाग में महिला रेल्वे कर्मचारी कि शिकायत के उपर सतर्कता विभाग से जाँच की गई। इस दौरान, रोशन कुंभलवार, मुख्य अधीक्षक /नागपूर द्वारा पारिवारिक पेंशन शुरू करने के लिए महिला कर्मचारी से से 25000/- रुपये (मात्र पच्चीस हजार) की मांग की गई। रोशन कुंभलवार ने 14/10/2025 को दोपहर 12 डीआरएम कार्यालय परिसर में महिला कर्मचारी संहिता कुंभारे से 25000/- रुपये लिए। इसके बाद, जब कर्मचारी अपनी सीट पर गया, तो सतर्कता दल ने उसे रोक लिया और उसने स्वीकार किया कि महिला कर्मचारी से पेंशन शुरू करने के लिए पैसे लिए गए।
सतर्कता विभाग ने कर्मचारी को सरकारी खजाने से 25 हजार देकर जाल बिछाकर कार्यालय के मुख्य अधीक्षक को पकडा है। पकडने के बाद उसके जेब से सरकारी खजाने से दी गई करंसी पायी गयी, जो के रिश्वत के तौर पर उसने लिया था।




