spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सोनेगांव-शहारवानी मार्ग में गड्ढों में सड़क तलाश रहे नागरिक

– गोंदेखारी-गोंदिया सड़क निर्माण पर उठने लगे सवाल

यासीन शेख, गोंदिया :- गोरेगांव तहसील में ग्राम सोनेगांव शहारवानी रोड पर नागरिक सड़क की गंभीर हालत से वर्षों से जूझ रहे हैं सडक इस कदर खराब हो गई है कि यहां से आवागमन करना यानी दुर्घटनाओं को आमंत्रण करने जैसा हो गया है एक ओर सार्वजनिक बांधकाम विभाग में आने वाली इस सड़क के मरम्मत कार्य पर संबंधित अधिकारीयों का ध्यान नहीं है वहीं गोंदेखारी में चल रहे निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तहसील में सार्वजनिक बांधकाम विभाग के तहत आने वाली अधिकतर सड़कों की हालात ख़राब हो चुकी है हाल ही में बनाई गई सड़को पर मेंटेनेंस कार्य नहीं हो रहा है वहीं सोनेगांव शहारवानी जैसे अनेक सड़कों पर नागरिक गड्ढों में सड़क ढूंढ रहे हैं उल्लेखनीय यह है कि सोनेगाव शहारवानी रोड पर किसी जमाने में बस सेवाएं शुरू थी परंतु सड़क पर डामरीकरण पुरी तरह से उखड़ जाने से यहां अति गहरे गड्ढे तैयार हो गए हैं जिस कारण बोरगांव सोनेगाव शहारवानी इस मार्ग पर बस सेवाएं बंद है साथ ही जर्जर सड़क सड़क अनेक दुर्घटनाओं का कारण बन रही है ‌।

गोंदेखारी सड़क निर्माण सवालों की घेरे में

सार्वजनिक बांधकाम विभाग के तहत ग्राम गोंदेखारी गोंदिया मार्ग पर हाल ही में सीमेंटी करण कार्य किया जा रहा है परन्तु कार्य एस्टीमेट अनुसार ना करते हुए घटिया स्तर पर किया जा रहा है मार्ग पर बेस बिछाया गया है जिसकी हाइट व गुणवत्ता को लेकर नागरिकों द्वारा सवाल खड़े किए गए हैं उल्लेखनीय यह है कि कार्य शुरू करने के दौरान ठेकेदार द्वारा संबंधित अभियंता को कोई जानकारी नहीं दी गई है जो समझ के परे है।

इस विषय पर PWD अभियंता प्रणव ठाकरे ने कहा कि गोंदेखारी सड़क निर्माण में अनेक दिनो से बंद है काम शुरु होने की जानकारी उन्हें नहीं है ऐसे में तत्काल कार्य का जाएगा दिया जाएगा तथा कार्य नियोजन अनुसार करने के निर्देश ठेकेदार को दिए जाएंगे


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.