spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

वेकोलि में कोल इंडिया अंतर कंपनी पॉवरलिफ़्टिंग, वेटलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 2025-26 संपन्न

– डब्ल्यूसीएल की टीम विजेता तथा एसईसीएल की टीम रही उप-विजेता

नागपूर :- वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में दिनांक 14 से 16 अक्टूबर, 2025 तक “कोल इंडिया अंतर कंपनी पॉवरलिफ़्टिंग, वेटलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 2025-26” का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में डब्ल्यूसीएल की टीम विजेता तथा एसईसीएल की टीम उप-विजेता रही।

टूर्नामेंट में एससीसीएल के श्रीनिवास रेड्डी ‘मिस्टर कोल इंडिया’ बने। साथ ही, वेकोलि के मोहितराम अन्दवन ने स्ट्राँग मैन ऑफ़ कोल इंडिया, वेकोलि की हीरामणि मंडल ने स्ट्रॉंग वूमेन ऑफ़ कोल इंडिया तथा एमसीएल के रबिन्द्र बेहरा ने बेस्ट लिफ़्टर ऑफ़ कोल इंडिया का ख़िताब जीता। इस अवसर पर वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारी एवं अर्जुन वं द्रोणाचार्य अवार्डी  विजय मुनीश्वर का विशेष सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में सीआईएल की सभी अनुषंगी कंपनियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिवस पर समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह में वेकोलि के सीएमडी जे. पी. द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे उपस्थित थे.

सीएमडी जे. पी. द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक तथा मानसिक सबलता के लिए पॉवरलिफ़्टिंग, वेटलिफ्टिंग जैसे खेल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से सभी में इस खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा अच्छे खिलाड़ियों को बेहतर करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विजेताओं को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी और अन्य टीमों को भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संचालन समिति के सदस्य सी. जे. जोसफ ने अपने उद्बोधन में विजेता तथा उप-विजेता खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। अतिथियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के संचालन समिति के सदस्य सी. जे. जोसफ एवं एस. आर. गबाले तथा कल्याण मंडल के सदस्य प्रमुखता से उपस्थित रहे। दर्शक दीर्घा में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Popular Articles