spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

प्रशांत पडोले की पीएम मोदी और फडणवीस पर विवादित टिप्पणी

– सांसद ने दोनों नेताओं को उड़ाने की दी धमकी

भंडारा :- भंडारा-गोंदिया सांसद प्रशांत पडोले ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर विवादित बयान दे दिया है। पडोले ने किसानों के मुद्दे पर आक्रामक रुख होने हुए दोनों नेताओं को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। पडोले के बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है।

भंडारा में पत्रकारों से बात करते हुए पडोले ने कहा, “भंडारा और गोंदिया जिलों में भारी बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है, इन इलाकों के किसान आत्महत्या न करें, इसलिए देश के प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “18 रुपये फसल बीमा के नाम पर मिलना एक मज़ाक है। अतिवृष्टि से खेतों में खड़ी धान की फसल सड़ रही है। सरकार को अपनी नीति बदलनी चाहिए और अगर नीति नहीं बदली गई, तो इस बार किसान आत्महत्या ही नहीं करेंगे, बल्कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को उड़ा देगा।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.