– न्यायिक जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई
अमरावती :- चांदुर रेलवे थाने में हिरासत में लिए गए आरोपी नितेश मेश्राम की मौत के मामले में न्यायालयीन जांच रिपोर्ट के आधार पर अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने सोमवार को 8 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस घटना को लेकर 2 नवंबर 2025 को अमरावती शहर के फ्रेजरपुरा थाने में धारा 302 और 34 के अंतर्गत हत्या का मामला पीआई अहिरकर का डीजी को प्रस्ताव भेजा और इसके अलावा न्यायालयीन चौकशी में दोषी पाए गए तत्कालीन थानेदार, पुलिस निरीक्षक अजय अहिरकर के विरुद्ध भी आगे की विभागीय कार्रवाई हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है।
दर्ज किया गया है। न्यायिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गार्ड इंचार्ज और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण आरोपी मेश्राम की मौत हुई। रिपोर्ट में इन पुलिस कर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा गया कि उनकी लापरवाह हरकतों से पुलिस विभाग की जनमानस में छवि धूमिल हुई है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक राजकुमार जैन, हवलदार विशाल रंगारी, महिला सिपाही अश्विनी आखरे, महिला सिपाही सरिता वैद्य, हवलदार प्रवीण मेश्राम, सिपाही अलीम हकीम गवली, सिपाही अमोल घोडे, पुलिस नाईक प्रशांत ढोके शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी का मुख्यालय अमरावती ग्रामीण पुलिस हेडक्वार्टर रहेगा।



