प्रेम संबंध का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार

0
48

नागपुर :- प्रेम संबंध का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार किया गया है. उसके गर्भवती होने पर ये घटना सामने आई है. 17 वर्षीय नाबालिग के माता-पिता मजदूरी करते हैं. उसकी जनवरी 2024 को मेले में ओमी से पहचान हुई थी. तब से वे मोबाइल पर बातें करने लगे. ओमी झांसा देकर नाबालिग को दूसरे शहर में ले गया. वहां एक कमरे में शारीरिक संबंध बनाए. इससे वह गर्भवती हो गई. उसने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी. पेट दर्द होने पर परिजन उसे मेयो ले गए. वहां उसके आठ माह की गर्भवती होने का पता चला. शिशु की मौत होने का पता चलने पर नाबालिग ने आपबीती बताई. उसके बयान के आधार पर कलमना पुलिस ने रेप तथा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.