spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दलित मित्र’अब ‘समाजभूषण’

’‘आपली बस’ की टिकट श्रेणी का नाम बदला, मनपा का नया आदेश लागू

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका की ‘आपली बस’ सेवा की टिकट प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब तक ‘दलित मित्र’ के नाम से पहचानी जाने वाली टिकट श्रेणी का नाम बदलकर ‘समाजभूषण’ कर दिया गया है। मनपा के परिवहन विभाग को प्राप्त नए निर्देशों के अनुसार यह बदलाव लागू किया गया है।

संशोधित व्यवस्था के तहत पात्र यात्रियों को महाराष्ट्र शासन के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा जारी वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही ‘समाजभूषण’ श्रेणी के अंतर्गत टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। टिकट जारी करने से पहले बस कंडक्टर संबंधित यात्री के ‘समाजभूषण’ पहचान पत्र की जांच करेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने वाले यात्रियों से यात्रा के दौरान अपना वैध पहचान पत्र साथ रखने की अपील की गई है।मनपा प्रशासन के अनुसार, टिकट प्रणाली में यह बदलाव नए निर्देशों के अनुरूप किया गया है।

Popular Articles