spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मुसीबत में ‘रक्षिता’ बनेगी मारजों का सहारा

– DRDO की अनूठी पहल, बाइक एम्बुलेंस से मिलेगी मौके पर प्राथमिक चिकित्सा

नागपुर :-  संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जहां पारंपरिक एम्बुलेंस पहुंचने में मुश्किल होती है, वहां अब बाइक एम्बुलेंस जीवनरक्षक साबित हो सकती है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में डीआरडीओ द्वारा विकसित बाइक एम्बुलेंस ‘रक्षिता’ का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गडकरी ने इस अभिनव पहल की जानकारी देने वाले प्रशांत अरोरा की सराहना की।

डीआरडीओ के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (आईएनएमएएस) द्वारा विकसित इस बाइक एम्बुलेंस में मरीज को सुरक्षित ले जाने के लिए विशेष सीट की व्यवस्था की गई है। इसमें ऑक्सीजन सप्लाई, प्राथमिक उपचार सामग्री, स्प्लिंट्स, हेड इमोबिलाइजर और मरीज की महत्वपूर्ण शारीरिक स्थिति पर नजर रखने वाली प्रणाली उपलब्ध है। इतना ही नहीं, मरीज की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ब्लूटूथ के माध्यम से नजदीकी अस्पताल तक भेजने की सुविधा भी इसमें दी गई है। यह बाइक एम्बुलेंस संकरी सड़कों, घनी बस्तियों और दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति के दौरान काफी उपयोगी साबित हो सकती है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस अवसर पर गडकरी वाड़ा में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रखे।

Popular Articles