– तमिलनाडु के विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 23 मौत, 6 अस्पताल में
चेन्नई :- तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। यह विस्फोट वाचकारपत्ती पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कट्टनरपत्ती में मुथुमानिकम के स्वामित्व वाली ‘वनजा’ पटाखा फैक्ट्री में हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस पटाखा निर्माण इकाई को नागपुर स्थित पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से लाइसेंस मिला हुआ है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि अब भी अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत गंभीर है।
फैक्ट्री में धमाका उस समय हुआ जब लगभग 30 मज़दूर पटाखा बनाने वाली यूनिट में रोज़मर्रा के उत्पादन से जुड़े कामों में लगे हुए थे। कर्मचारियों ने बताया कि धमाके के असर से इमारत का कुछ हिस्सा भी ढह गया।प्रशासन ने FIR दर्ज कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, ज़िला प्रशासन की मदद करने और चल रहे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ IAS अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
परिसर में कथित तौर पर 100 से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि विस्फोट बरामदे वाले क्षेत्र में हुआ, जहां कथित तौर पर श्रमिक कच्चे माल से पटाखों को अंतिम रूप दे रहे थे। विस्फोट का प्रभाव इतना भीषण था कि कम से कम तीन कमरे मलबे में तब्दील हो गए और आसपास की कई इमारतें को भारी नुकसान पहुंचा।
विरुधुनगर के पास कट्टानारपट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए ज़बरदस्त धमाके में 23 लोगों की जान चली गई है। विरुधुनगर के ज़िला कलेक्टर ने बताया कि 23 मौतों में से 19 शवों की पहचान हो चुकी है। इनमें 16 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। छह घायल फिलहाल ICU में भर्ती हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक और धमाका हुआ, जिसमें लगभग 13 लोग घायल हो गए। घायलों में पुलिसकर्मी, दमकल और बचाव दल, राजस्व अधिकारी और वॉलनटिअर्स शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
घायल छह लोगों में से तीन महिलाएं
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने अब तक 23 शव बरामद किए हैं, जिनमें से कई बुरी तरह जल चुके थे। अधिकारी ने बताया कि घायल छह लोगों में से तीन महिलाएं हैं और वे 60 प्रतिशत तक जल गई हैं। सूत्रों के अनुसार, अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने कई घंटों तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआती विस्फोट के काफी देर बाद भी पटाखे फटते रहने के कारण बचाव अभियान में काफी बाधा आई।



