spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

कार की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत

नागपुर :- मानकापुर पुलिस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक मोपेड सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 1 सितंबर 2026 की रात करीब 2:40 बजे मानकापुर रोड पर कोराडी की दिशा में जाने वाले मार्ग पर हुआ। घटना के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता स्वप्निल सुनील सायरे (30) के मित्र हजारीपहाड़, डॉ.बाबासाहब आंबेडकर पुतला के पास, नागपुर निवासी अमन कुमार लालचंद डहारे (21) अपनी मोपेड क्रमांक एमएच 49/ बीयू 6638 से पार्सल देने के लिए जा रहा था। जब वह मानकापुर पुलिस थाना क्षेत्र के फर्स्ट फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी मानकापुर रोड से कोराडी की ओर जा रही सफेद रंग की हुंडई कार के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए अमनकुमार की मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमन कुमार मोपेड समेत सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर और गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के मित्र शिर्के नगर, गुलशन नगर, कलमना, नागपुर निवासी, स्वप्निल सुनील सायरे (30) ने मानकापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.