नागपुर,संवाददाता :- न्यू कामठी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए हादसे में 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश फकीरचंद सवईथुल (59) के रूप में हुई है। वह अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान एक दूसरी दुपहिया ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राकेश दोपहिया समेत सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने इस मामले में एमएच 49/ सीएच 3165 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।हादसे में राकेश की मौत के बाद शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।





