spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

– पारडी हाईवे पर हादसा, दूसरे ट्रक चालक पर केस दर्ज

नागपुर :- पारडी थाना क्षेत्र में जबलपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घायल क्लीनर सर्वनन के. कुंडप्पन (46), निवासी नामक्कल (तमिलनाडु), अपने चालक शिवप्रकाश टी. थियागराजन (32) के साथ 14 जुलाई को तमिलनाडु से नारियल से भरा ट्रक लेकर कानपुर जा रहे थे। 17 जुलाई की तड़के करीब 3 बजे पारडी थाना क्षेत्र में श्री सेलिब्रेशन लॉन के सामने उनके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे वाले ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक शिवप्रकाश और क्लीनर सर्वनन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को केबिन से बाहर निकालकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल क्लीनर का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल क्लीनर की शिकायत पर पारडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही हैं।

Popular Articles