spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

डोमिनोज पिज्जा आउटलेट पर FDA की कार्रवाई

– अनियमितताओं पर जारी किया कारण बताओ नोटिस

नागपुर :- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने उत्तर नागपुर के यादवनगर स्थित एक डोमिनोज पिज्जा आउटलेट पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई कथित अनियमितताएं पाए जाने पर प्रतिष्ठान के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एफडीए के अनुसार, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राहकों को यह स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी कि पिज्जा में इस्तेमाल किया जाने वाला पनीर दूध से निर्मित वास्तविक पनीर है या चीज़/चीज एनालॉग। इसके अलावा ग्राहकों को दिए जा रहे बिल पर भी आवश्यक लाइसेंस संबंधी जानकारी का उल्लेख नहीं पाया गया। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए एफडीए ने प्रतिष्ठान प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles