– तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार
नागपुर/सावनेर :- सावनेर-नागपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे सड़क हादसे में दो वानरों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वानर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान नागपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वानरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना हितज्योति आधार फाउंडेशन के संस्थापक हितेश बंसोड ने खापा वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। इसके बाद हितेश बंसोड और उनके सहयोगियों की मदद से दोनों मृत वानरों का अंतिम संस्कार किया गया।





