लासलगांव :- भारी नुकसान के कारण प्याज किसानों में भयंकर नाराजगी है। एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव कृषि उपज मंडी में इसका असर दिखा। बुधवार को मंडी में करीब 1000 से अधिक वाहनों के जरिए लगभग 20,000 क्विंटल प्याज की आवक हुई। लेकिन, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्याज के औसत भाव 1000 रुपए प्रति क्विंटल से गिरकर 500 रुपए तक बोले जाने लगे। नीलामी में बेहद कम दरों को देख किसान आक्रोशित हो गए। किसानों का कहना है कि इतने कम दाम में उत्पादन लागत तो दूर, ढुलाई और मजदूरी का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। नाराज किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए नीलामी बंद करवा दी। यह खबर मिलते ही मंडी सभापति डीके जगताप, उपसभापति ललित दरेकर, सचिव नरेंद्र वाढवणे और लासलगांव पुलिस के सहायक निरीक्षक दीपक पाटील मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की शिकायतें सुनीं और उन्हें शांत कराया। इसके बाद नीलामी फिर से शुरू हुई।
नाराज किसानों ने रोकी नीलामी
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.