spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गोविंदपुरी में डबल मर्डर

– घर में घुसकर मां-बेटे की चाकू गोदकर हत्या

नई दिल्ली :- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर हुआ है. गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने मां-बेटे की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना 20 और 21 मई की आधी रात के बाद की बताई जा रही है. मृतक मां-बेटे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले थे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक यूपी के बदायूं की रहने वाली शारदा देवी अपने पति और परिवार के साथ दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के गली नंबर 10 में रहती थीं. 40 साल की शारदा देवी के पति सब्जी का व्यवसाय करते हैं. बुधवा्र की रात शारदा देवी अपने बेटे 14 वर्षीय खुशहाल के साथ घर में अकेली थीं. उनके पति सब्जी की दुकान लगाने गए हुए थे.

शारदा देवी के पति आधी रात के बाद जब घर लौटे, दरवाजे के नीचे से खून बहता देखा. दरवाजा खोलकर जब वह घर के भीतर दाखिल हुए, भीतर पत्नी और लेटे की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. हत्या चाकू मारकर की गई थी. पति ने घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शारदा और खुशहाल के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्मट के लिए भिजवा दिए.

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. शक है कि हत्या की इस वारदात को लूट के दौरान अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि घर से नकदी के साथ ही सोने और चांदी के जेवर भी गायब हैं. पुलिस का दावा है कि इस घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Popular Articles