spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हुडकेश्वर में सुबह-सुबह चैन स्नैचिंग

– क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से सोने का लॉकेट, बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है. मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत के चलते ही युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया था.यह घटना बुधवार की सुबह करीब 6.45 बजे मानेवाड़ा स्थित उदयनगर चौक केपास शुभलक्ष्मी मंगल कार्यालय के सामने यह घटना हुई थी. अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला की गले से करीब 4 ग्राम का सोने का लॉकेट झपट लिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाम तक जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय संजय गांधी नगर निवासी हर्षल धनराज चौधरी के रूप में हुई है. दरअसल इस घटना के समय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी दिखाई दिया था और इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया. आरोपी के पास से सोने का चैन, अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक और एक मोबाइल फोन सहित कुल 1लाख 14 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है.

आरोपी से पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया. उसने पुलिस को बताया किउसकी मां की तबीयत खराब थी और उसकेइलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत थी जिसके चलते ही उसने यह आसान रास्ता चुना और रास्ते में अकेली जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया था. हालांकि उसका इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. वह लॉट खरीदी बिक्री का काम करता है. पुलिस ने आरोपी को माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए हुडक़ेश्वर पुलिस के हवाले किया है.

Popular Articles