spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

फडणवीस का कांग्रेस पर वार : “राहुल गांधी ने पार्टी को अति-वाम विचारों की ओर मोड़ा

– संवैधानिक संस्थाओं पर हमले से लोकतंत्र को खतरा — मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की चिंता

– फडणवीस बोले — जंगल का नक्सलवाद खत्म, अब शहरी नक्सलवाद पर कसेगा शिकंजा

नागपुर :- कांग्रेस यह देश सबसे पुरानी पार्टी है. करीब 7० वर्ष कांग्रेेस की देश में सत्ता थी. इस दौरान कांग्रेस के अनेक प्रधानमंत्री हुए. इसमें सबसे अधिक समय तक इंदिरा गांधी का कार्यकाल सबसे अधिक चर्चा का रहा. कांग्रेेस पर कई बार यह गांधी घराने की पार्टी है, ऐसा आरोप हुआ. फिलहाल राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे है. उहें अभी तक चाहिएं वैसी सफलता नही मिली. परंतु, उनकी मांग कुछ वर्षों से संविधान, एससी, एसटी, ओबीसी समाज के विभिन्न प्रश्रों पर बोलना शुरू किया है. परंतु, इससे रा’य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार आरोप किए है. नागपुर में गुरूवार को पत्रकारों से वे संवाद साधते हुए बोल रहे थे.

कांग्रेस यह इंदिरा गांधी के कार्यकाल में कभी वाम विचारों की पार्टी नही थी. परंतु, राहुल गांधी ने पार्टी की कमान संभालते ही कांग्रेस अति वाम विचारों की पार्टी बनी है. देश का सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के बाद भी सरकारी नीतियों का विरोध करने के बजाया वह हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रहा है. इससे आनेवाली पिढिय़ों में अपनी संस्थाओं के बारे में नकारात्मकता फैलने पर यह देश के लोकतंत्र के एि ब़ा खतरा होने की चिंता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहरी नक्सलवाद पर भी आरेाप किए. अब जंगल का नक्सलवाद खत्म हो रहा है अब आगे शहर के नक्सलवाद को पकडऩे का काम शुरू है. युवकों के मन में देश की संस्था और संविधान के प्रति नकारात्मकता फैलानेवालों को खोजना मुश्किल है. परंतु, शहरी नक्सलवाद खत्म करना आवश्यक है, ऐसा मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा.

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस का नेतृत्व अनेकों ने किया. परंतु, इंदिरा गांधी के कार्यकाल में भी कांग्रेेस कभी भी वाम विचारों की पार्टी नही बनी थी. परंतु, आज राहुल गांधी के नेतृतव में कांग्रेस का सरकार पर आरोप करना छोड़ इस देश के संर्वधानिक संस्थाओं पर हमला करना शुरू किया है. यह इस देश के लोकतंत्र के लिए गलत है. अपनी ही संस्थाओं का विरोध करना अनुचित है.

इस बारे में उदाहरण देते हुए फडणवीस ने कहा कि, सुको ने कोई निर्णय यह कांग्रेस पार्टी के पक्ष में दिया तो उस समय उनका इस देश की न्याय प्रणाली पर विश्वास होता है. इसके विपरित राहुल गांधी के खिलाफ निर्णय दिया तो अपने देश की न्याय प्रणाली किस तरह सरकार के पक्ष में है, ऐसा कहते है. यह देश के लिए घातक है. अपने देश की संस्थाओं के बारे में भावी पीढि़ में ऐसी नकारात्मकता फेलाने से देश का लोकतंत्र खतरे में आएगा, ऐसा मुख्यमंत्री ने कहा.

विरोध के चलते शक्तिपीठ का मार्ग बदला

नागपुर से गोवा इस प्रस्तावित शक्तिपीठ मार्ग को लेकर निर्माण हुआ विवाद और विरोध को ध्यान में रख राज्य सरकार ने इस मार्ग का संरेखन बदलने का निर्णय लिया है. यह विरोध स्थानीय जनता का कम और राजकीय नेताओं का अधिक है, ऐसा स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.