– डॉ. महेश फुलवानी और पराग सराफ की भी रही उपस्थिति
नागपुर :- धंतोली स्थित यशवंत स्टेडियम के महानगरपालिका पार्किंग परिसर में एकता जनसेवा मंडल की ओर से रास गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. महेश फुलवानी और रितु फुलवानी की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही पराग सराफ ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आयोजकों व उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन प्रभाग क्रमांक 16, धंतोली के नगरसेवक लखन येरवार के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मुन्ना बोरिकर, ऋषिकेश चक्रदेव, रामू राऊत, नितिन भगत, अशोक, किशन, जगदीश ठवरे, अतुल रोडके, धर्मेंद्र ठाकुर, रमेश तन्ना, प्रतिमा मिश्रा, मंगला सोनवाने और छायाताई मेढ़े सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर रास गरबा का आनंद लिया। माता रानी की भक्ति, गरबा की धुन और उत्साहपूर्ण माहौल ने आयोजन को खास बना दिया।








