राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार

0
38

– हम नियमों से बंधे हैं, आप शपथ पत्र दें

नई दिल्ली :- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा आज की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी और मतदाता सूची में धांधली को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के बाद अब चुनाव आयोग का बयान सामने आया है। आयोग ने कहा कि हम नियमों से बंधें हैं और राहुल गांधी को अपने सभी आरोपों के समर्थन में निर्धारित नियमों के अनुसार शपथ पत्र देना चाहिए। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि आयोग हर एक शिकायत पर कदम उठाएगा। इसके लिए राहुल गांधी को सभी आरोपों के संबंध में शपथ पत्र देना होगा। आयोग ने कहा कि चुनाव नियम-1960 में आरोप लगाने वाले की ज़िम्मेदारी तय की गई है, ताकि राजनीतिक दल या व्यक्ति आधारहीन आरोप न लगाएँ। आयोग ने साफ किया कि बिना शिकायत और डिक्लेरेशन के वह यह मानकर चलता है कि ये आधारहीन आरोप हैं और ऐसे मामलों में आयोग खुद एक्शन नहीं ले सकता, क्योंकि वह नियमों से बंधा है। आयोग ने याद दिलाया कि पहले भी राहुल गांधी से डिक्लेरेशन माँगा गया था, लेकिन उनकी ओर से आरोपों की जाँच के लिए कोई शपथ पत्र या शिकायत नहीं दी गई थी।