spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गोरेगांव में एसीबी के जाल में फंसा भ्रष्ट पटवारी

– 15 हजार रुपये का रिश्वत लेते पकड़ाया

गोंदिया :- गोरेगांव तहसील कार्यालय के तहत क्र. 7 के पटवारी ने शिकायकर्ता से 15 हजार रु. रिश्वत की मांग की. लेकिन शिकायर्ता को रिश्वत देने की इच्छा नहीं होने उसने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय, गोंदिया में की. इस बीच 4 नवंबर को एसीबी टीम ने आरोपी पटवारी को 15 हजार रु. की रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया. आरोपी का नाम कुंभारेनगर, गोंदिया निवासी अरविंदकुमार युवराज डहाट (43) बताया गया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी अरविंदकुमार डहाट ने शिकायतकर्ता से उसकी गोरेगांव की गट क्र. 1004/4 की बिना उपजाऊ (पड़ीत) भूमि के 305.50 वर्ग मीटर जगह गैरकृषि विकास अनुमति प्राप्त करने के लिए स्थलीय जांच करने व जांच रिपोर्ट तहसील कार्यालय गोरेगांव को भेजने के लिए 15 हजार रु. रिश्वत की मांग की थी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.