दो स्क्रैप व्यापारियों के गोदामों पर छापा, लाखों का माल जब्त

0
38

अमरावती :- अपराध शाखा के दल ने शहर के 2 स्क्रैप व्यापारियों के गोदाम पर छापा मारा. स्क्रैप करने की कोई अनुमति और चारपहिया व बाइक के खुले पार्ट बेचने की खारीदी-बिक्री के कागजात नहीं पाए गए. जिससे पुलिस ने गोदाम से खुले पार्ट व बाइक सहित कुल 3 लाख 25 हजार रुपए का माल जब्त किया गया. शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश पुलिस आयुक्त अरविंद चावरीया ने दिए थे. इसी के तहत क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए लोहा बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भारत स्क्रैप और शानु ओल्ड डिस्पोजल नामक स्क्रैप दुकानों पर छापा मारा. इस दौरान दोनों स्थानों से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए. पूछताछ में व्यापारी किसी भी प्रकार के खरीद-बिक्री दस्तावेज या संबंधित विभाग से प्राप्त स्क्रैप परमिशन आदेश प्रस्तुत नहीं कर सके. अगले दिन 5 नवंबर को भारत स्क्रैप के मालिक अब्दुल हफिज अब्दुल गनी (62, जमील कॉलोनी) के घर के पास स्थित एक खुले प्लॉट से चार बिना कागजात की दोपहिया गाड़ियां भी जब्त की गई.