नागपुर :- नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। नागपुर सहित विभाग के सभी छह जिलों के पदाधिकारियों, नगरसेवकों, नगराध्यक्षों और महापौरों के साथ बैठकों के जरिए चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। भाजपा के सामने पार्टी की अंदरूनी बगावत के साथ कांग्रेस के मौजूदा विधायक अभिजीत वंजारी की चुनौती भी है।
हर प्रभाग में 30 कार्यकर्ताओं की टीम:
भाजपा ने सुधाकर कोहले के प्रचार के लिए प्रत्येक प्रभाग में 30 कार्यकर्ताओं की टीमें बनाने की योजना तैयार की है। इन टीमों का नेतृत्व नगरसेवकों को सौंपा गया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क करेंगे। अब देखना होगा कि पार्टी की यह रणनीति बगावत के बीच कितनी प्रभावी साबित होती है।








