Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अंत्येादय राशन कार्ड धारकों के परिवारों को मिलेगा लाभ

– 46 हजार महिलाओं के लिए मुफ्त साडिय़ां

 नागपुर :- सरकार ने रा’य में अंत्योदय राशन कार्ड धारक प्रत्येक परिवार को कैप्टिव मार्केट स्कीम के तहत एक साड़ी मुफ्त देने का निर्णय लिया है और नागपुर शहर में इस योजना का कार्यान्वयन शीघ्र ही शुरू होगा. श्हर आपूर्ति विभाग ने जोन-वार साडिय़ों की योजना बनाई है और कुल 46,15० साडिय़ां वितरित की जाएंगी.

इस योजना का उद्देश्य अंत्योदय लाभार्थियों को राहत प्रदान करना और वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देना है. महाराष्ट्र रा’य ्रवस्त्र निगम को इस योजना के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है. निगम अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की सूची के अनुसार साडिय़ां तैयार करेगा और उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गोदामों तक पहुंचाएगा. इसके बाद, राशन दुकानों के माध्यम से लाभार्थियों को साडय़िाँ वितरित की जाएंगी. संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे योजना के तहत लाभार्थियों को साडिय़ों का वितरण शीघ्रता से पूरा करें.

तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रह जाए. साडिय़ां महीने के अंत तक प्राप्त होने की उम्मीद है. साडिय़ां प्राप्त होते ही वितरण शुरू हो जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों की 82,1०4 महिलाओं को साडिय़ां वितरित की जाएंगी.

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि साडिय़ों का पंजीकरण और वितरण ‘ई-पॉस’ मशीनों केमाध्यम से किया जाए.

लाभार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा. एक बंडल में 1०० साडिय़ां होंगी और इसका वजन लगभग 42 से 46 किलोग्राम होगा. साडिय़ों के भंडारण, रखरखाव और वितरण की जिम्मेदारी संबंधित सर्कल कार्यालयों को सौंपी गई है. साडिय़ों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए परिवहन और भंडारण के दौरान विशेष सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं. यह भी स्पष्ट किया गया है कि फटी या क्षतिग्रस्त साडिय़ां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com