पहले अपहरण, फिर चलती कार में गैंग रेप

0
57

जयपुर :- राजस्थान के बीकानेर जिले से एक 12वीं कक्षा की एक छात्रा के कथित अपहरण और उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 6 जनवरी को नापासर इलाके में हुई थी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पीड़िता के परिवार ने कई दिन बाद इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है. मामला सामने आने के बाद से पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक आरोपियों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. शिकायत के अनुसार, 6 जनवरी की सुबह छात्रा रोज़ की तरह घर से स्कूल के लिए निकली थी. रास्ते में दो युवकों ने उसे रोका और जबरन कार में बैठा लिया. इसके बाद आरोपी उसे लेकर मौके से फरार हो गए. छात्रा मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन सुनसान रास्ता होने की वजह से कोई सहायता नहीं मिल सकी. इसी दौरान आरोपियों ने गैंर रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस और शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी कई घंटों तक कार को इधर-उधर घुमाते रहे. इस दौरान उन्होंने छात्रा को धमकाया और चलती गाड़ी में बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता पूरी तरह दहशत में थी और विरोध करने की स्थिति में नहीं थी. आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.