– तीन दिन बाद भी नहीं मिली तेंदुए की लोकेशन
गोंदिया :- तिरोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत खड़की डोंगरगांव में 4 वर्षीय मासूम को तेंदुए ने उठाकर उसे मौत के घाट उतार देने की घटना 9 जनवरी को सामने आयी थी। जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने विभिन्न तकनीकी प्रयोग शुरू कर दिए है, लेकिन अभी भी तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल पायी है। बताया गया है कि जिस क्षेत्र में तेंदुआ छिपा हुआ है। उस क्षेत्र में घनी झाड़ियां होने से ड्रोन कैमरे को बाधा निर्माण हो रही है। समाचार लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन शुरू था। बता दें कि 4 वर्षीय हियांस रहांगडाले को तेंदुए ने उठा ले गया था। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं वन विभाग के सामने उसे पकड़ने की चुनौती बन गई है। विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में इतना आक्रोश पनप रहा है कि वन विभाग के अधिकारी भी इस घटना से स्तब्ध है। विभाग ने आरआरटी नवेगांवबांध की टीम तथा वन विभाग की टीम को तैयार कर जंगल क्षेत्र में विभिन्न दिशा से रवाना कर दिया गया है। 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनमें से 2 लाइव कैमरे मोबाइल से कनेक्ट कर दिए गए हैं। ड्रोन के माध्यम से जंगल का एक-एक कोना छाना जा रहा है। जिस क्षेत्र में तेंदुआ छिपा हुआ है, उस क्षेत्र में घनी झाड़ियां होने से ड्रोन की भी नजर वहां तक नहीं पहुंच पा रही है।




