नागपुर :- शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) युवा सेना, नागपुर जिला की ओर से युवा सेना के वर्धापन दिन के उपलक्ष्य में मीठा नीम दरगाह में जरूरतमंदों को भोजनदान किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सदस्य हर्षल काकड़े, छोटू राऊत एवं बाबा लानोरकर के मार्गदर्शन में तथा विनोद कल्याणी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शहर प्रमुख बादल पसेरकर सहित वसीम खान, ऋषि आनंद, योगेश नाइक, निखिल समुरे, ऋषभ महतो, धीरज खपेकर एवं अन्य युवा सेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा सेना नागपुर जिला समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत है।








