spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

नागपुर :- शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सक्करदरा पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क पर पैदल जा रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान धरती मां सोसाइटी, चांदमारी, वाठोडा, नागपुर निवासी राजू बालाजी पाठक (60) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा 23 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे तुकड़ोजी पुतला से छोटा ताजबाग के बीच वाई-टू-के झेरॉक्स सेंटर के सामने हुआ था। राजू पाठक पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात दुपहिया वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में राजू पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 12 अक्टूबर को शाम करीब 7:10 बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। मृतक के बेटे हरिश राजू पाठक (23) की शिकायत के आधार पर सक्करदरा पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 281 और 125(बी) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 134, 177 और 184 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

Popular Articles