दो माह से निराधारों को नहीं मिला अनुदान

0
56

– प्रशासन से तत्काल ध्यान देने की मांग

नागपुर :- बेनोडा सहीद में श्रावण बाल सेवा राज्य सेवानिवृत्ति योजना, संजय गांधी निराधार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था योजना का अनुदान दो महीने से लंबित रहने से निराधारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से निराधारों का अनुदान तत्काल देने की मांग की जा रही है। योजना के लाभार्थी अत्याधिक गरीब रहने से प्राप्त होने वाला अनुदान उनके जीवन को थोड़ी राहत देता है। लेकिन दो माह से यह अनुदान जमा नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार दो महीने से अनुदान नहीं मिलने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई ऐसे भी हैं जो आर्थिक तंगी के कारण दवाईयां तक खरीदने में असमर्थ हैं। लाभार्थी पैदल चलने में भी असमर्थ रहने के बावजूद तहसील कार्यालय तथा बैंक के चक्कर काट रहे हैं। प्रशासन की संवेदनहीनता को लेकर लोगों में भी रोष व्याप्त है। समय पर मिलें अनुदानः इस बारे में नाम नहीं छापने की शर्त पर एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह किसी को दोष नहीं दे रही है लेकिन समय पर अगर उसका अनुदान समय स्थानीय पुलिस थाना परिसर में लंबे समय से पड़े लावारिस दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों को ले जाने का आग्रह थानेदार विवेक देशमुख ने किया है। पुलिस थाने की सुरक्षा की दृष्टि से इन वाहनों के कारण गंदगी बढ़ रही है। संबंधितों से वाहन के मालिकाना हक का दस्तावेज दिखाकर इसे ले जाने का अनुरोध किया है। कई निराधारों का जीवन अनुदान पर चलता है, अनुदान तत्काल जमा करने की मांग लाभार्थियों के साथ ही जनता द्वारा किया जा रहा है।