spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

महिला को झांसा देकर ठगी

– पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर दो साइबर ठगों को दबोचा

नागपुर :- झांसा देकर महिला से लाखों रुपए ठगने वाले दो साइबर ठगों को साइबर पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर धर दबोचा। लोकेशन खंगाली, तो नागपुर के ही निकले. आरोपी साइबर ठग अभिषेक दिनेश काले (28) और आदित्य दिनेश वराले (28), दोनों माता नगर, गायत्री ले-आउट, झिंगाबाई टाकली निवासी हैं। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर खुद की फर्जी आईडी बनाई और पीड़ित महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। मित्रता के बाद बातचीत में एक आरोपी ने उसे बताया कि, उसका खाता फ्रीज है और उसमें लाखों रुपए जमा है। आर्थिक मदद करने पर वह उसे खाते में जमा रकम में से 13 लाख रुपए उसे दे सकते हैं। लालच में आकर महिला ने आरोपियों के बताए गए बैंक खाते में ऑनलाइन सवा चार लाख रुपए जमा किए। उसके बाद महिला को खुद को ठगे जाने का एहसास होने पर उसने रविवार की शाम साइबर थाने में शिकायत की। प्रकरण को गंभीरता से लेकर पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की लोकेश खंगाली, तो वह नागपुर के ही निकले। पश्चात जाल बिछाकर सोमवार की शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.