– अस्पताल मेडिकल में भर्ती
नागपुर :- पतंग लूटने में लापरवाही किशोर की जान पर बन आयी। कामठी रेलवे यार्ड क्षेत्र में एक किशोर मालगाड़ी पर चढ़कर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार में फंसी पतंग निकालने लगा। इस प्रयास में वह करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। किशोर का नाम चंद्रमणी नगर, कामठी निवासी लक्की प्रदीप रामटेके है। जानकारी के अनुसार लक्की को मालगाड़ी पर चढ़ता देख पास मौजूद रेलवे सुरक्षाकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और पतंग निकालने के चक्कर में ओएचई को छू लिया। करंट लगने से लक्की बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना तत्काल सहायक उपनिरीक्षक मनोज विश्वकर्मा को दी गई। वरिष्ठ अधिकारी, पोस्ट प्रभारी इतवारी, स्थानीय पुलिस एवं जीआरपी मौके पर पहुंचे। ओएचई का ब्लॉक समय 5.20 से 6.10 बजे तक मिलने पर शाम 6.05 बजे किशोर को नीचे उतारा? पूछताछ में बालक की पहचान लक्की के रूप में हुई। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है



