मुंबई २८ : कृति सेनन आज बॉलीवुड का ऐसा नाम हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग और सुंदरता के लिए पहचानी जाती हैं। कृति ने एक से एक हिट मूवीज की हैं और फैंस का दिल जीता है।


उनके शानदार काम के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड जैसे बड़े सम्मान से नवाजा जा चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चमक के पीछे संघर्ष और जीवन के कई उतार-चढ़ाव भी हैं?


इस सफलता के पीछे कई ऐसे पल छिपे हैं, जिन्होंने उनकी आंखों से आंसू भी छलका दिए थे। हर कलाकार कड़ी मेहनत और शिद्दत से काम करके एक बड़ा मुकाम हासिल करता है और कृति ने भी अपने जीवन में बहुत स्ट्रगल किए हैं।


आज इस खूबसूरत और टैलेंटेड कलाकार का जन्मदिन हैं। 27 जुलाई 1990 को कृति ने इस दुनिया में जन्म लिया और आज कृति 35 साल की हो चुकी हैं। तो चलिए इस खास मौके पर कृति के लाइफ पर एक नजर डालते हैं।


बता दें कि कृति सेनन अपने करियर की शुरूआत नोएडा से B.Tech की पढ़ाई से की, लेकिन उनका मन एक्टिंग की ओर था। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और जल्द ही फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया।


तेलेगु फिल्म से एक्टिंग की शुरूआत करने वाली कृति की पहली फिल्म Nenokkadine की जिसमें उन्होंने कमाल का अभिनय कर सबका ध्यान खींचा।


2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ आई फिल्म हीरोपंती में कृति ने ना सिर्फ पर्दे पर छाप छोड़ी, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत शुरुआत की। इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से उन्होंने बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी जीता था। इस फिल्म से वे लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी थीं।


कृति ने खुद को सिर्फ ग्लैमरस रोल्स तक सीमित नहीं रखा, उन्होंने हर किरदार में गहराई और ताजगी दिखाई। चाहे वो दिलवाले, बरेली की बर्फी या लुका छुपी जैसी फिल्में हों । इन हिट फिल्मों से एक्ट्रेस ने दर्शकों का दिल जीता।


कृति का ड्रेसिंग सेंस, फिटनेस और आत्मविश्वास उन्हें एक परफेक्ट फैशन और फिटनेस रोल मॉडल बनाता है। अपने फैशन सेंस से कृति फैशन आइकन के रूप में बनी यंगस्टर्स की पसंद बनी।


इसके साथ ही मिमी में उनका ट्रांसफॉर्मेशन और परफॉर्मेंस देखकर हर किसी को लगा कि कृति सिर्फ ग्लैमर नहीं, एक्टिंग का भी पावरहाउस हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने हर किसी को इमोशनल कर दिया था। नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद कृति ने साबित कर दिया कि वो केवल खूबसूरत नहीं, बल्कि बेहद टैलेंटेड भी हैं।




