– संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश, वरिष्ठों, महिलाओं और खिलाड़ियों के मुद्दे हुए हल
नागपुर :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के महल स्थित गडकरी वाड़ा में रविवार को आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित निवेदन सौंपे। गडकरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन मामलों पर तत्काल कार्रवाई कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। इस दौरान नागपुर महानगरपालिका, नागपुर सुधार प्रन्यास, जिलाधिकारी कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, सेतु कार्यालय, महावितरण, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र तथा सीआरसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। गडकरी ने संबंधित विभागों से जुड़े निवेदनों पर अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए और नागरिकों की समस्याएं समझकर उनका शीघ्र निराकरण करने को कहा। इससे पहले सौंपे गए निवेदनों पर कार्रवाई होने से राहत मिलने पर कुछ नागरिकों ने गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। वहीं, दिव्यांग नागरिकों ने कृत्रिम अंग और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर गडकरी ने सीआरसी के अधिकारियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।





