spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

घर-घर विराजे गणपति बाप्पा

– ढोल-ताशों की गूंज के बीच हुआ मंगल आगमन, 12 दिनों तक शहर में रहेगी उत्सव की धूम

नागपुर :- गणेशोत्सव का उत्साह शहरभर में छा गया है। गणपति बाप्पा के आगमन के साथ ही सोमवार को घर-घर में मंगलमय वातावरण बन गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों और गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं को घर लाकर विधि-विधान से स्थापना की। ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयघोष से शहर की गलियां गूंज उठीं।

सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं को घर ले जाने का सिलसिला जारी रहा। कहीं परिवार के सदस्य बाप्पा को वाहन से लेकर पहुंचे, तो कहीं युवाओं की टोलियां ढोल-ताशों की धुन पर नाचते-गाते गणपति प्रतिमा लेकर घर पहुंचीं। बच्चों में भी बाप्पा के स्वागत को लेकर खासा उत्साह नजर आया। घरों के साथ-साथ सार्वजनिक गणेश मंडलों में भी गणपति की स्थापना हो चुकी है। आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी से मंडप जगमगा उठे हैं। स्थापना के बाद मंडलों और घरों में आरती का दौर शुरू हो गया है। अब अगले 12 दिनों तक शहर में गणेशोत्सव की धूम रहेगी। विभिन्न गणेश मंडलों की ओर से धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रोजाना होने वाली आरती और भजन-कीर्तन से शहर का वातावरण भक्तिमय रहेगा। बाजारों में भी गणेशोत्सव को लेकर रौनक बढ़ गई है। हर ओर बाप्पा के जयकारों और उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.