spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गिरोह की मदद से की धोखाधड़ी

– विदेशी ने शादी का झांसा देकर की ठगी, जाली दस्तावेजों की मदद से बैंकों में खाते खोले

– दो साथियों के साथ पुणे से पकड़ा गया

नागपुर :- शादी का झांसा देकर पीड़िता से लाखों की ठगी करने के मामले में स्थानीय साइबर थाने की टीम ने पुणे में दबिश देकर विदेशी नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े और भी प्रकरणों का खुलासा होने की संभावना है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया।

भारत में गैरकानूनी तरीक से रह रहा था : आरोपी मलावी, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका का नागरिक फासिस मासुकू झिंबा (32), राहुल सतीश चव्हाण, सातारा और फैजल मोहम्मद फरीद शेख (31), पुणे निवासी है। फ्रांसिस घूमने के इरादे से भारत आया था। 11 जून 2024 को उसके पासपोर्ट-वीजा की अवधि खतम हो गई। बावजूद यह गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहा था। वह राहुल और फैजल की मदद से अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

बरामद नंबरों के आधार पर पकड़े गए.

बरामद नंबरों से आरोपी द्वारा पुणे से वारदात को अंजाम देने और आरोपी पुणे में ही होने का पता चलने पर पुलिस की टीम ने पुगे में छापा मार कार्रवाई की और आरोपियों को दबोच लिया और उन्हें नागपुर ले आई। शुक्रवार को अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया। पूछताछ में और भी मामलों का खुलासा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। राहुल और फैजल के दस्तावेज प्राप्त कर उसने विविध बैंकों में खाते खोले और ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने लगा। मिलने वाली रकम में से कमिशन के तौर पर कुछ रकम वह उन्हें भी दे रहा था। उसने शादी डॉट कॉम पर डॉ. मनीष मधुक नाम से फर्जी अकाउंट बनाया और शहर की उच्च शिक्षित युवती को शादी की रिक्वेस्ट भेजी। जिसे युवती ने स्वीकार किया था। उसने युवती को जल्द भारत आने का इशंसा दिया और उसके बाद उसने भारत आने की जानकारी दी। आर्थिक परेशानी आने की झूठी कहानी गढ़ी। अलग अलग बैंकों के खाते नंबर देकर पीड़िता को उन खातों में रकम जमा करने के लिए कहा। उसके कहने पर पीड़िता ने 7 लाख 51 हजार 150 रुपए खातों में जमा किए। बावजूद वह रकम की मांग कर रहा था। पीड़िता को ठगे जाने का एहसास होने पर युवती ने साइबर थाने में शिकायत की।

Popular Articles