spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गंगा में कर्मा विसर्जन बना काल

– 11 डूबे, एक की मौत; छह की तलाश जारी

पटना :- पटना जीले के बाढ़ अनुमंडल में कर्मा-धर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में अलग-अलग हादसों में कुल 11 लोग डूब गए। बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में चार लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि एक युवक का शव बरामद किया गया है। छह लोगों की तलाश जारी है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुटी है।

बाढ़ थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस घाट पर कर्मा-धर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा में स्नान करने के दौरान तीन युवक डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि दो युवक नदी में लापता हो गए। उनकी पहचान गुलाबबाग नया टोला निवासी पीयूष कुमार (10), पिता प्रेम पंडित और सुजीत कुमार (15), पिता बबलू चौधरी के रूप में हुई है। पीयूष की मां पूजा देवी ने बताया कि उन्होंने बेटे को मूर्ति विसर्जन के लिए भेजा था। विसर्जन के बाद एक दोस्त ने पीयूष समेत अन्य युवकों से गंगा में स्नान करने के लिए कहा। इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि पीयूष और सुजीत का पता नहीं चल सका।बाढ़ की अंचलाधिकारी रानी कुमारी ने बताया कि दो युवकों के गंगा में डूबने की सूचना मिली है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है।

अथमलगोला में भाई-बहन लापता:

अथमलगोला थाना क्षेत्र के उस्मानपुर वार्ड नंबर-9 में कर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान भाई-बहन गंगा में डूब गए। दोनों की तलाश जारी है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

बख्तियारपुर में छह युवक डूबे, एक की मौत:

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास भी मूर्ति विसर्जन के दौरान छह युवक गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन नदी में लापता हो गए। बाद में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो की तलाश जारी है। मृतक की पहचान देदौर गांव के बबलू बगीचा निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है। वह रामेश्वर मोची का पुत्र था। लापता युवकों की पहचान गोलू कुमार, पिता अनिल कुमार और बलवीर कुमार, पिता निर्मल मोची के रूप में हुई है। बताया गया है कि बलवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि छह युवक मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा गए थे। इनमें से तीन को बचा लिया गया, जबकि साहिल का शव बरामद हुआ है। गोलू और बलवीर की तलाश की जा रही है। अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी दे दी गई है। एसडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.