– पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी
नागपुर :- नागपुर में सट्टा-मटका चलाने वालों के खिलाफ पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के एस्कॉर्ट पथक ने बड़ी कार्रवाई की है। अंबाझरी थाना क्षेत्र के गोकुलपेठ मार्केट में झोपड़ी की आड़ में आंकडों पर सट्टा चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से नकद रकम, तीन मोबाइल फोन और सट्टे का साहित्य समेत कुल 51 हजार 650 रुपये का माल जब्त किया गया।
जानकारी के मुताबिक, 21 सितंबर की दोपहर करीब 3.30 बजे एस्कॉर्ट पथक प्रमुख एपीआई भगवान कोली को गुप्त सूचना मिली थी कि गोकुलपेठ मार्केट में झोपड़ी की आड़ में सट्टा-मटका खेला और खिलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने अंबाझरी थाने की सहायक पुलिस निरीक्षक शारदा भोपाले और पंचों के साथ मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही सट्टा खेलने वाले कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपी पुलिस के हाथ लग गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र महादेव वागाडे, संतोष महादेव वागाडे और सागर रमेश गवई के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।





