spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अभियंताओं की दूरदृष्टि से बनेगा भावी पीढ़ियों का भविष्य

– गोंदिया जिला इंजिनियर्स फोरम के अध्यक्ष बने अजय सेंगर

गोंदिया :- गोंदिया जिला इंजिनियर्स फोरम की ओर से भारतरत्न एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर अभियंता दिवस समारोह एवं पदग्रहण कार्यक्रम तिरोड़ा रोड स्थित वैभव लॉन्स में आयोजित किया गया। इस दौरान इंजि.अजय सेंगर ने फोरम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। फोरम ने अभियंता दिवस समारोह की 25 वर्षों की परंपरा पूर्ण कर 26वें वर्ष में प्रवेश किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजि.सत्यजीत राऊत, विशेष अतिथि इंजि.भूमेश दमाहे, इंजि. शरद क्षत्रिय, पूर्व अध्यक्ष इंजि.अनिल रहांगडाले तथा नवनियुक्त अध्यक्ष इंजि.अजय सेंगर की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं सर एम.विश्वेश्वरैया के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। पूर्व अध्यक्ष इंजि.अनिल रहांगडाले ने वर्षभर की गतिविधियों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। अभियंता एवं प्राध्यापक आई.सी.मेहता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में इसके बढ़ते प्रभाव पर मार्गदर्शन किया। अध्यक्ष अजय सेंगर ने कहा कि अभियंताओं को केवल वर्तमान नहीं, बल्कि अगले 100 वर्षों को ध्यान में रखकर योजनाएं और निर्माण कार्य करने चाहिए। उन्होंने तकनीकी ज्ञान के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि इंजि. सत्यजीत राऊत ने कहा कि सीमित संसाधनों में भी अभियंता अपनी तकनीकी क्षमता, अनुभव और नियोजन के माध्यम से बड़े कार्य पूर्ण कर सकते हैं। इंजीनियरिंग का उपयोग समाज एवं जनहित के लिए भी होना चाहिए। समारोह में महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पदोन्नति प्राप्त इंजि. लांजेवार का भी फोरम की ओर से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में इंजि.मयंक माधवानी, इंजि.सुधीर गुप्ता, इंजि.बबलू सैयद, इंजि.प्रशांत सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अभियंता, अधिकारी, महिला सदस्य एवं उनके परिवार उपस्थित रहे। संचालन इंजि.इंद्रपाल सिंह जुनेजा ने किया। आभार फोरम सचिव इंजि. सुबोध कटरे ने माना।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.