spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

आसमान महिला क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी की आमसभा संपन्न

 
होनहार बच्चों को किया गया सम्मानित
नागपुर २९ : आसमान महिला क्रेडिट को-ऑप सोसायटी लिमि. जिला नागपुर की तिसरी आमसभा बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर सदस्यों के 10वीं व 12 वी कक्षा उत्तीर्ण होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया।
सभा का प्रारंभ वरिष्ठ सदस्या जयश्री वडोदकर द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा मधुरा कोलारकर के स्वागत गीत से किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. साधना थोते ने किया।
सभा में सीईओ डॉ रवि गिरहे द्वारा अपने अहवाल तथा आर्थिक विवरणों को प्रस्तुत किया। सोसायटी की निरंतर प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि अल्पावधि में संस्था के शेयर कॅपिटल, जमाराशियां, विनियोग में लगातार वृद्धि हो रही है। संस्था का टर्नओवर ढाई करोड़ से अधिक है। पचास लाख का कर्ज वितरित किया गया है। अध्यक्ष मेघा गिरहें द्वारा सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपका विनियोग सुरक्षित है। संस्था के सभी संचालक, कर्मचारीगण प्रशिक्षित है। सभी के सहयोग से ही व्यवसाय में वृद्धि संभव है। उपाध्यक्ष विभा विंचुरकर द्वारा विभिन्न जमा व कर्ज योजनाओं की जानकारी दी गई। स्पेशल एफडीआर पर 13 माह के लिए 9 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। गरीब व मध्यम वर्ग के लिए जेवर खरीदने हेतु मात्र 10 प्रतिशत पर कर्ज उपलब्ध किया गया है। आमसभा में वरिष्ठ सदस्य व समाजसेवी दिनेश टेकाडे को अंतर्गत अंकेक्षक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन वंदना गोरले द्वारा किया गया। सभा में पिग्मी एजेंट नरेश शेंडे व मधुरा कोलारकर को व्यवसाय वृद्धि हेतु तथा नियंत्रण समिति अध्यक्ष नरेंद्र विंचुरकर, विनियोग समिति प्रमुख डॉ साधना थोते, अंकेक्षण समिति प्रमुख वंदना गोरले, कर्ज समिति प्रमुख विभा विंचुरकर का सम्मान किया गया।

Popular Articles