spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गर्लफ्रेंड को घूमना था महंगी बाइक पर, बन गया चोर

– अजनी पुलिस ने की चार चोरी की बाइक बरामद

नागपुर :- गर्लफ्रेंड को महंगी रेसर बाइक पर घुमाने का शौक एक युवक को वाहन चोर बना गया। अजनी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी की बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निवासी गाड़ीखाना, गणेशपेठ निवासी 21 वर्षीय ओम उर्फ रवि नरेंद्र येडे के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर के लाडीकर लेआउट निवासी अजय पाटिल की केटीएम बाइक शताब्दी चौक के पास से चोरी होने के बाद अजनी थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें आरोपी की गतिविधियां सामने आईं। इसके आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को चोरी की केटीएम बाइक के साथ घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने केटीएम बाइक चोरी करने के साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात भी स्वीकार कर ली। आरोपी के पास से पुलिस ने चारों चोरी की बाइक बरामद कर लीं। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को महंगी स्पोर्ट्स बाइक पर घूमने का शौक था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह नई बाइक नहीं खरीद सकता था, इसलिए उसने वाहन चोरी करना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही वाहन चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। फिलहाल, उससे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.