मोर्शी :- अमरावती के मोर्शी शहर एवं तहसील क्षेत्र में अवैध देशी शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में डीबी स्क्वॉड ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। 31 दिसंबर को वर्षांत के अवसर पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने देशी शराब सहित कुल 2 लाख 4 हजार रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस निरीक्षक राहुल आठवले के निर्देश पर डीबी पथक ने गुप्त सूचना के आधार पर पिंपलखुटा (मोठा) से पारडी रोड पर छापा मारा। इस दौरान अजय प्रल्हादराव मोहोड (निवासी पिंपलखुटा, मोर्शी) को मोटरसाइकिल से अवैध रूप से देशी शराब की ढुलाई करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से 48 बोतल देशी शराब (180 मिली) कीमत 4,800 रुपए तथा यामाहा मोटरसाइकिल एमटी-15 मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 27 डीएक्स 0512 जब्त की गई। कीमत लगभग 2 लाख रुपए जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष खांडेकर के मार्गदर्शन में डीबी स्क्वॉड के आकाश शिवणकर, छत्रपति करपते और स्वप्निल बायस्कर ने की।
देशी शराब समेत दो लाख का माल जब्त, एक गिरफ्तार


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



