spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जीआरपी ने 308 किलो गांजा किया नष्ट

– 28 मामलों में किया गया था मादक पदार्थ जब्त

नागपुर :- मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहमार्ग पुलिस (जीआरपी) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 अलग-अलग मामलों में जब्त किये गये 308.620 किलोग्राम गांजे का न्यायालय की अनुमति के बाद विधिवत निपटारा कर दिया। पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए इको डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुमति से गांजे को नष्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार, यह गांजा मध्य रेल नागपुर मंडल के अंतर्गत ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर की गई विभिन्न कार्रवाइयों के दौरान जब्त किया गया था। एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार एमएसईएनजी पावर लिमिटेड, प्लॉट क्रमांक-1, सीपीडब्ल्यूडी-4, एमआईडीसी बूटीबोरी स्थित केंद्र में इसका वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया गया। कार्रवाई के दौरान इको डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष मंगेश शिंदे, जीआरपी के पुलिस अधीक्षक शिंदे, पुलिस उपाधीक्षक (गृह) रविंद्र शिंदे, वैज्ञानिक अधिकारी प्रशांत आनंद खंडारे, राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारी, स्थानीय अपराध शाखा के कर्मचारी तथा रेलवे पुलिस के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जब्त किये गये मादक पदार्थों का निपटारा न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यावरणीय नियमों का पालन करते हुए किया जाता है।

Popular Articles