spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

परशुराम भवन में ‘गुरु छाया’ संकल्प पूजन संपन्न

नागपुर :- लालसोट ब्राह्मण सभा, चांडक ले-आउट में श्रीमद् भागवत कथा के पूर्ण होने पर श्रीमद् भागवत जी का आशीर्वाद स्वरूप प्रांगण में एक बहुउपयोगी विशाल शेड संस्था को प्राप्त होने जा रहा है। इसका महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंदजी के हाथों संकल्पपूजन विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. महेन्द्रकुमार शर्मा, विश्वजीत भगत, डॉ. गोपाल शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष चंद्रशेखर पाँखला व आयोजन समिति प्रमुख ओमप्रकाश जोशी ने अतिथियों का शॉल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मान किया।

स्वामीजी ने अवसर पर कहा कि समाज एकजुट होकर कार्य कर रहा है। संस्था इसी प्रकार नित्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र शर्मा एवं आभार अनिल शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर गजानन पुरोहित, चिरंजीलाल शर्मा, दुर्गाप्रसाद जोशी, महेश पाँखला, पं. किशोर तिवारी,मनोज शर्मा, प्रकाश हट्टीका, अनीता पुरोहित, सुमन शर्मा , मंजूदेवी शर्मा सहित संस्था के सदस्य उपस्थित थे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.