spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हरियाली सावन गोठ सोत्साह सम्पन्न

श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट का आयोजन
नागपुर ४ : श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से उमिया धाम, कापसी, भंडारा रोड में हरियाली सावन गोठ का आयोजन धूमधाम से घासीराम मालू की अध्यक्षता में किया संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम गणेश पूजन, सालासर हनुमान जी, शिव परिवार का पूजन किया गया। भवन परिसर को तोरण पताकाओं व हरे पौधौं से सजाया गया। कार्यक्रम में 800 से अधिक समाज बंधु सपरिवार उपस्थित थे। सफलतार्थ संयोजक वासुदेव मालू, श्रीनिवास कांकाणी, राजेश बजाज, मधुसूदन सारडा, सुधीर सोनी, श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालू, रामअवतार तोतला, रामअवतार हुरकट, बृजगोपाल दरक, राजेश सारडा, रमेश पचीसिया, शिशिर सारडा, श्याम परतानी, महेश मोदानी, हरि सारडा सहित अन्य ने अथक प्रयास किया।

Popular Articles